देवली में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन: 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, विजेताओं को ट्रॉफी और नकद प… – Dainik Bhaskar

देवली में देवली बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार शाम को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न आयुवर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया
प्रतियोगिता में आसपास के करीब 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजक डॉ. गौरव व्यास ने बताया कि इसमें दस अलग-अलग आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह की शुरुआत चेयरमैन नेमीचंद जैन ने की। मुख्य अतिथि राम सिंह शक्तावत, पवन पारीक और राजकुमार मीणा रहे। डॉ. रतन शर्मा, डॉ. महेश जिंदल और प्रतियोगिता संयोजक सत्येन्द्र व्यास भी अतिथि के रूप में मौजूद थे।
अंडर-15 इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन
अंडर-15 बॉयज सिंगल्स में हिमांश देवली प्रथम और तनय देवली द्वितीय रहे। अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में रोहित चौधरी टोंक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीयूष विजय टोंक दूसरे स्थान पर रहे। 30 से 40 मेल्स सिंगल्स में सतवीर गुर्जर प्रथम और जय प्रकाश यादव द्वितीय रहे। 40 प्लस मेन्स सिंगल्स में तरुण विजेता बने, वहीं डॉ. गौरव व्यास उपविजेता रहे।
अंडर-19 में ये रहे विजेता
अंडर-19 मेल्स डबल्स में पीयूष और रोहित की जोड़ी प्रथम रही, जबकि जयेश और दीपेश द्वितीय स्थान पर रहे। 19 से 30 मेन्स डबल्स में रोहित और पीयूष ने पहला स्थान प्राप्त किया। 30 से 40 मेंन्स डबल्स में ऋषभ और विपिन प्रथम तथा सतवीर और अल्तमश खान द्वितीय रहे। 40 प्लस मेंस डबल्स में रणवीर और तरुण विजेता घोषित हुए, जबकि सत्यनारायण चौधरी केकड़ी उपविजेता रहे।
गर्ल्स कैटेगरी में आयुषी सिंह प्रथम, समीक्षा शर्मा द्वितीय, आध्या जैन तृतीय और अद्विका सिंह चतुर्थ रहीं। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 16 मैच खेलने का अवार्ड डॉ. गौरव व्यास को दिया गया।
ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया
सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच रैफरी संजय सिंह, नवीन शर्मा और जयप्रकाश यादव के निर्देशन में मैच करवाए गए।
देवली बैडमिंटन क्लब के सदस्यों मुकेश मीणा, सीआईएसएफ के लक्ष्मण रेड्डी, जिम ट्रेनर सावन, राजेन्द्र मीणा, महेंद्र सैनी, भूपेंद्र मीणा, रणवीर सिंह, आशाराम मीणा, अक्षय जिंदल, ज्ञानसिंह, रामपाल मीणा, शंकर मीणा, राजेश गर्ग और मुकेश मीणा समेत सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया। देवली इंडोर स्टेडियम में हुए इस टूर्नामेंट में ईओ सुरेश मीणा का भी पूरा सहयोग रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News