देश में मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे टॉप पर है। हाल ही में सामने आए एक सर्वे के नतीजों में यह बात सामने आई है। इंडिया टुडे और C-Voter द्वारा किए गए ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में और भी कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक देश में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है।
सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। वहीं इस सूची में दूसरा नाम भाजपा की धुर विरोधी पार्टी के मुख्यमंत्री का है। 13 प्रतिशत लोगों ने TMC की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना है। वहीं सूची में तीसरा नाम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का है, जिन्हें 7 प्रतिशत लोगों ने सबसे लोकप्रिय CM बताया है। खास बात यह है कि सर्वे में पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया था।
वहीं सर्वे में सिर्फ राज्य के अंदर के लोगों से राय लिए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया गया। वहीं छोटे राज्यों की बात की जाए तो सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग 54 फीसदी मत के साथ सबसे लोकप्रिय CM रहे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 42 फीसदी मत के साथ दूसरे और त्रिपुरा के CM 40 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 52 फीसदी लोगों ने अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे उपयुक्त बताया है। वहीं देश के 58 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के तौर पर उनके काम को अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं। लोगों ने बेरोजगारी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता और राम मंदिर के निर्माण को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play