अगले कुछ दिनों में नई हैचबैक खरीदनी है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, बीते महीने यानी जून, 2026 की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि जुलाई, 2026 में कंपनी वैगनआर पर 52,500 रुपये की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बिक्री की बात करें तो वैगनआर को इस दौरान कुल 16,952 लोगों ने खरीदा। आइए जानते हैं वैगनआर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर ‘टॉल बॉय’ डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग पहचान देता है। फीचर्स की बात करें तो 2026 के मॉडल्स में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
₹ 4.99 – 6.95 लाख
₹ 4.7 – 6.73 लाख
₹ 7.24 लाख
₹ 5.35 – 7.55 लाख
₹ 4.69 – 8.55 लाख
₹ 5.55 – 8.03 लाख
सेफ्टी के लिहाज से वैगनआर को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि, ग्लोबल NCAP रेटिंग में इसे 1-स्टार ही मिला है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स को मानक बनाया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम इसे मॉडर्न सेफ्टी मानदंडों के करीब लाते हैं। इसके अलावा भी वैगनआर में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।
पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.0-लीटर K-सीरीज इंजन और दूसरा 1.2-लीटर इंजन दिया गया है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज के लिए मशहूर यह कार पेट्रोल में लगभग 23.56 से 25.19 किमी/लीटर और CNG वैरिएंट में 33.47 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त औसत देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख से शुरू होकर 7.45 लाख रुपये तक जाती है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play