देश में एलपीजी (LPG) की सप्लाई को लेकर सरकार ने बड़ी अपडेट दी है, जो आम लोगों के लिए राहत की खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस (Ministry of Petroleum and Natural Gas) के अनुसार अब देशभर में करीब 99% एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, यानी ज्यादातर लोग अब घर बैठे मोबाइल या ऐप के जरिए गैस बुक कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया पहले से काफी आसान और तेज हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
सिर्फ बुकिंग ही नहीं, डिलीवरी सिस्टम भी पहले से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी हो गया है। अब 94.5% से ज्यादा एलपीजी डिलीवरी OTP (वन टाइम पासवर्ड) के जरिए हो रही है। इसका मतलब है कि सिलेंडर की डिलीवरी तभी पूरी मानी जाएगी, जब ग्राहक OTP शेयर करेगा, जिससे फर्जी डिलीवरी या गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो जाती है।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि देश में कहीं भी गैस की कमी (dry-out) की कोई रिपोर्ट नहीं है। घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि हर घर तक समय पर गैस पहुंच सके। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक रखा गया है और देश की सभी रिफाइनरी हाई कैपेसिटी पर काम कर रही है।
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हो रहा है। पिछले महीने से अब तक 5.36 लाख से ज्यादा नए PNG कनेक्शन चालू किए गए हैं और लगभग 2.61 लाख अतिरिक्त कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। कुल मिलाकर यह संख्या करीब 7.97 लाख तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, करीब 6 लाख नए उपभोक्ताओं ने PNG के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया है, जो इस बात का संकेत है कि लोग धीरे-धीरे LPG से PNG की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अब तक 42,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपनी LPG कनेक्शन सरेंडर कर दी है और PNG को अपनाया है। यह बदलाव शहरी इलाकों में तेजी से देखा जा रहा है, जहां पाइप्ड गैस ज्यादा सुविधाजनक मानी जा रही है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए सरकार सतर्क बनी हुई है। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (Ministry of External Affairs) पश्चिम एशिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। अब तक हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकाला भी जा चुका है।
LPG सप्लाई और डिलीवरी सिस्टम में डिजिटल बदलाव के कारण पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं। साथ ही PNG का बढ़ता इस्तेमाल आने वाले समय में घरेलू गैस सिस्टम को और मजबूत बना सकता है।
सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play