देश में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और अब इस कुनबे में एक और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल होने जा रही है. यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोमो-कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते धनबाद से कोयंबटूर के भी चलाई जाएगी.
इस ट्रेन के चलने से झारखंड बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी. इस ट्रेन को लेकर जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गोमो-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-वरंगल-विजयवाड़ा-गुडुर-काटपाडी-जोलारपेट्टै-ईरोड के रास्ते धनबाद और कोयंबटूर के मध्य एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.
कब से चलेगी ये ट्रेन
यह अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से 22 अगस्त, 2026 से सप्ताह के हर शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्त, 2026 से हर मंगलवार को किया जाएगा. इस गाड़ी में स्लीपर के 08, जनरल सेकेंड क्लास के 11, पेंट्रीकार का 01 और एल.एस.एल.आर.डी के 02 कोचों समेत कुल 22 कोच होंगे.
यहां देखें शेड्यूल टाइमिंग और स्टॉपेज
गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त, 2026 से सप्ताह के हर शनिवार को 16.10 बजे खुलकर 16.40 बजे नेसुब गोमो, 17.00 बजे पारसनाथ, 17.23 बजे हजारीबाग रोड, 18.02 बजे कोडरमा, 19.30 बजे गया, 20.21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 20.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.56 बजे सासाराम, 21.30 बजे भभुआ रोड, 22.40 बजे डीडीयू समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 18.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त, 2026 से सप्ताह के हर मंगलवार को कोयंबटूर से 07.50 बजे खुलकर गुरुवार को 05.05 बजे डीडीयू, 05.56 बजे भभुआ रोड, 06.30 बजे सासाराम, 06.48 बजे डेहरी ऑन सोन, 07.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 08.55 बजे गया, 10.25 बजे कोडरमा, 11.00 बजे हजारीबाग रोड, 11.18 बजे पारसनाथ, 11.48 बजे नेसुब गोमो रुकते हुए 13.00 बजे धनबाद पहुंचेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू