भारत में जमकर बिक रही ये सेडान, 10000 से ज्यादा लोगों ने खरीद बनाया नंबर-1; ये डिजायर या ऑरा नहीं – Hindustan

देश के अंदर सेडान कारों का मार्केट फिर से फल-फूल रहा है। खासकर, मिड साइज सेडान सेगमेंट में गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। इस सेगमेंट में ऑप्शन कम है, लेकिन सभी की सेल्स में इजाफा हो रहा है। साल 2026 के पहले हाफ (H1) की बात करें तो इस सेगमेंट में फॉक्सवैगन और स्कोडा का दबदबा देखने को मिला है। वर्टूस और स्लाविया की कुल 16,788 यूनिट के रजिस्ट्रेशन हुए है। जो इस सेगमेंट का 67% है। चलिए एक बार इस सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट को देखते हैं।

₹ 21 – 26 लाख
₹ 25 – 35 लाख
₹ 50 – 55 लाख
₹ 10 – 18.19 लाख
₹ 15 – 21 लाख
₹ 10.69 – 18.99 लाख

खास बात ये है कि वर्टूस और स्लाविया इन दोनों ब्रांड्स ने ना सिर्फ टॉप पोजीशन हासिल की हैं, बल्कि अब वे उस सेगमेंट पर भी छा गए हैं जिस पर कभी होंडा सिटी का दबदबा था। भारत में सियाज को आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2025 में बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ बचा हुआ स्टॉक अभी भी रजिस्टर हो रहा है।

इस कार में 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन का ऑप्शन मिलता है। 1.0L TSI इंजन 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन और 1.5L TSI EVO इंजन 1498cc का 4 सिलेंडर इंजन होगा। फॉक्सवैगन वर्टूस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। ये सेडान 6 वैरिएंट कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एटी, टॉपलाइन 1.0 एमटी, टॉपलाइन 1.0 एटी और जीटी 1.5 डीसीटी में उपलब्ध है।

इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, फॉक्सवैगन कनेक्ट 2.0 (कनेक्टेड कार टेक), ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, स्प्लिट एलईडी टेल-लैंप, पीछे की सीट पर 3 हेडरेस्ट और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। इसे 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स जैसे रिफ्लेक्स सिल्वर, वाइल्ड चेरी रेड, कैंडी व्हाइट, करकुमा येलो, राइजिंग ब्लू मैटेलिक और कार्बन स्टील गेरी में खरीद पाएंगे।

वर्टूस को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, जो इसे अपने कॉम्पटीटर के मुकाबले एक मजबूत दावेदार भी बनाती है। बता दें कि इसका सीधा मुकाबला स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना और होंडा सिटी से होता है। खास बात ये है कि अब इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक छोटा, लेकिन ज्यादा फोकस्ड ग्रुप बचा है। ये ऐसे ग्राहक को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहती है जो कम ऊंचाई वाली ड्राइविंग पोजिशन, हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस और एक बड़े बूट स्पेस वाली सेडान चाहते हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Skoda Epiq शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹27,500/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News