Feedback
झारखंड के धनबाद में सदर थाना क्षेत्र के धैया रानीबांध के पास शनिवार दोपहर लॉटरी टिकट विक्रेता अरविंद जायसवाल का अपहरण कर लिया गया. 55 वर्षीय अरविंद एलसी रोड कस्तूरबा नगर के रहने वाले हैं. उनको अपराधियों ने उनकी दुकान से उठाया और बाद में गलती का एहसास होने पर रात करीब 11 बजे बिनोद बिहारी चौक पर छोड़ दिया.
अरविंद जवासवाल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अपराधियों ने गलती से उसे उठा लिया था. दरअसल, योजना धनबाद के किसी अन्य व्यवसायी को अगवा करने की थी. परिजनों को फोन करने के बाद अपराधियों को अपनी गलती का एहसास हुआ. अपराधियों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिल गई थी.
ये भी पढ़ें- प्रेमिका के भाई को ट्रेन से किया किडनैप, साइको प्रेमी बोला- लड़की को भेज दो मेरे पास, इसे छोड़ दूंगा
उसने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने उसके चेहरे को कपड़े से ढक दिया था. अरविंद के सकुशल वापस लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, डीसीपी शंकर कामती ने कहा कि पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है. अरविंद का कहना है कि वह मानसिक रूप से तनाव में हैं और अपराधियों ने उनके चेहरे को कपड़े से ढक दिया था.
डीसीपी ने आगे बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर थी. कई टीमें बनाकर तलाशी अभियान चलाया गया. अरविंद की बरामदगी के बाद उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस अपराधियों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने में जुटी है. रात में वह बिनोद बिहारी चौक पर मिले थे. आज पुलिस उससे एक बार फिर पूछताछ कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू