Feedback
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि सोमवार को बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ मुलाकात में उन्होंने अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया. अगस्त में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद भारत से पहले उच्च स्तरीय दौरे में मिस्री बांग्लादेश गए हैं. मिस्री का यह दौरा ऐसे वक्त में हुआ है जब शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ गए हैं जिसे लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव देखने को मिल रहा है.
बांग्लादेश के विदेश सलाहकार हुसैन से मुलाकात के बाद विदेश सचिव मिस्री ने कहा, ‘… हमने हाल की घटनाओं पर भी चर्चा की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं से उन्हें अवगत कराया… हमने सांस्कृतिक और धार्मिक संपत्तियों पर हमलों की खेदजनक घटनाओं पर भी चर्चा की.’
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू