धुरंधर की वजह से बदली अल्फा की कहानी? YRF की स्पाई यूनिवर्स में नहीं दिखेगा भारत-पाक कनेक्शन – AajTak

Feedback
फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद से जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा ट्रोलिंग हुई, वो थी यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स मूवीज. लेकिन अब जैसे-जैसे इस स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘Alpha’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. वैसे ही इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा और धमाकेदार अपडेट सामने आया है. 
बता दें कि फिल्म ‘Alpha’ में आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही हैं, लेकिन इस बार वह कोई साधारण जासूस नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाक और ट्रेंड हत्यारे (असासिन) के रूप में नजर आने वाली हैं. सबसे खास बात यह है कि ‘Alpha’ की कहानी बॉलीवुड की पारंपरिक भारत-पाकिस्तान वाली जंग या दोस्ती की घिसी-पिटी कहानी से बिल्कुल अलग होने वाली है.
 ‘किलिंग मशीन’ बनी हैं आलिया भट्ट
‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक Exclusive रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार किसी खुफिया एजेंसी के एजेंट का नहीं है. कहानी उनके अतीत और उनके बनने के सफर की गहराई में जाएगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि ‘Alpha’ स्पाई यूनिवर्स के पुराने और जाने-पहचाने फॉर्मूले पर नहीं चलेगी. यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे बचपन से ही सिर्फ और सिर्फ एक ‘किलिंग मशीन’ यानी बेरहम हत्यारा बनने के लिए पाला-पोसा और तैयार किया गया है. मेकर्स ने इस बार कहानी में भारत-पाकिस्तान की दोस्ती या दुश्मनी का कोई भी एंगल न रखने का फैसला किया है.
खुद अपनी जंग लड़ेगा भारत
इस बदलाव के चलते फिल्म में दो देशों के बीच किसी भी तरह के संयुक्त मिशन या समझौते वाली कहानी देखने को नहीं मिलेगी. सूत्र का कहना है कि ‘Alpha’ में यह दिखाया जाएगा कि भारत बिना किसी रहम के और पूरी सटीकता के साथ अपने दुश्मनों से अकेले कैसे निपटता है. इस कहानी में दर्शकों को किसी भी तरह के डिप्लोमैटिक संकेत या सीमा पार की पार्टनरशिप देखने को नहीं मिलेगी. फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ शरवरी भी एक बेहद अहम और दमदार रोल में दिखाई देंगी.
गौरतलब है कि ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर’ जैसी YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की नींव भारत-पाकिस्तान के इर्द-गिर्द बुनी गई थी. लेकिन आदित्य धर की धुरंधर फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अधिकतर लोगों ने YRF स्पाई यूनिवर्स की काफी आलोचना की. अब माना जा रहा है कि इसे को देखते हुए अल्फा में कोई इंडिया-पाकिस्तान का कनेक्शन ही दिखाया जाएगा.
 
शाहरुख-ऋतिक के कैमियो की चर्चा
इस फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी भारी-भरकम है. फिल्म में विलेन और अन्य महत्वपूर्ण किरदारों के लिए बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों को शामिल किया गया है. हालांकि चर्चा इस बात पर भी है कि स्पाई यूनिवर्स के दो बड़े सितारे—ऋतिक रोशन और शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो (छोटी भूमिका) करते नजर आ सकते हैं.लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं की गई है.
अब इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म
‘Alpha’ की रिलीज डेट को लेकर अब तक कई बदलाव देखने को मिले हैं. पहले मेकर्स इसे साल 2025 में रिलीज करना चाहते थे, जिसके बाद इसे अप्रैल 2026 और फिर 10 जुलाई 2026 के लिए शेड्यूल किया गया था. लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, अब यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, हालांकि वाईआरएफ (YRF) की ओर से इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News