'साहब, एक बीड़ी पिलवा दो…' मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर के बाद जमीन पर पड़े घायल बदमाश की अजीब फरमाइश, VIDEO VIRAL – AajTak

Feedback
Uttar Pradesh News: मुजफ्फरनगर की रामराज थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश इनाम को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब बाइक सवार इनाम को रुकने का इशारा किया, तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए बदमाश पर लूट, चोरी और गैंगस्टर जैसे दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
चेकिंग के दौरान पुलिस पर दागी गोली
रामराज थाना पुलिस जमालपुर नहर पटरी पर मुस्तैदी से चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचा. पुलिस को देखकर उसने भागने के लिए सीधे फायरिंग झोंक दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद जब पुलिस ने उसे दबोचा, तो उसके पास से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की.
दर्द से रोने के बजाय मांगी बीड़ी
इस पूरे एनकाउंटर के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आमतौर पर गोली लगने के बाद अपराधी दर्द से कराहते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उलट था. जमीन पर पड़ा घायल बदमाश इनाम दर्द से चिल्लाने के बजाय पुलिस अधिकारियों से बेहद अजीब अंदाज में बीड़ी पिलाने की गुहार लगा रहा था, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.
मामला रविवार शाम जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान का है. इसी दौरान जमीन पर पड़ा घायल बदमाश कराहते हुए कहता है- ‘साहब, बीड़ी पिलवा दीजिये….या ‘बड़ी गोल्ड’ ही पिला दो’ उसकी बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरत में पड़ जाते हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News