Feedback
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए भले ही महीने बीत गए हों, मगर इसे लेकर बातें होती रहती है. इंटरनेशनल हो या नेशनल, हर जगह फिल्म की कहानी की चर्चा है. इसमें जिस तरह पाकिस्तान के ल्यारी में हुईं गैंगवॉर को दिखाया है, उससे कई लोग हैरान हैं. खुद पाकिस्तानी भी धुरंधर में ‘पीक डिटेलिंग’ देखकर दंग हैं.
धुरंधर की चर्चा पाकिस्तान में खूब हुई है. जबसे इसे ओटीटी पर देखा गया है, वहां से नेता-जनता सभी इसकी कहानी को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं. वो इसके बदले मेरी ल्यारी नाम की फिल्म भी ला चुके हैं, जिसे वो धुरंधर फिल्म का जवाब कहते हैं. मगर अब आदित्य धर की फिल्म को कराची के पूर्व मेयर और वर्तमान में पत्रकार रहे आरिफ अजाकिया ने सच्चा बताया है.
धुरंधर की कहानी पर पाकिस्तानी पत्रकार का खुलासा
आरिफ अजाकिया, कराची की ल्यारी में जन्मे और बड़े हुए हैं. वही ल्यारी, जिसकी कहानी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स में दिखाई गई है. हाल ही में वो लंदन में एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने धुरंधर फिल्म को लेकर चल रही बातों पर अपना बयान दिया. उन्होंने उन सभी लोगों को जवाब दिया जो आदित्य धर की फिल्म को झूठा या प्रोपगेंडा कह रहे थे.
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने एक न्यूज एजेंसी के शेयर किए वीडियो में कहा- मैं कराची के एक इलाके का मेयर था. जब धुरंधर वाला मामला हुआ था, उसी समय मुझे मेयर चुना गया था. मैं ल्यारी में पैदा हुआ और वहीं बड़ा हुआ हूं, इसलिए जो कुछ दिखाया गया वो सब सच था, मुझे अच्छे से पता था. हालांकि मैं कराची में पैदा हुआ, लेकिन मेरे माता-पिता गुजरात से हैं. मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं.
आरिफ अजाकिया के बयान के बाद लोगों ने आदित्य धर की तारीफ करनी शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्ममेकर की रीसर्च को सहारा जिसकी बदौलत उन्हें एक रियल लाइफ बेस्ड फिक्शन स्टोरी देखने मिली. फिल्म धुरंधर वैसे पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में बैन थी. मगर जब ये ओटीटी पर आई, तो इसे वहां सबसे ज्यादा देखा गया. धुरंधर पार्ट 1 ने तो ओटीटी पर जलवा दिखाया ही था, पार्ट 2 भी छाया.
लेकिन इंडियन ऑडियंस को अभी भी धुरंधर 2 ओटीटी पर देखने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. फिल्म जियो हॉटस्टार पर 4 जून से स्ट्रीम होना शुरू होगी. फिर ये नेटफ्लिक्स पर भी 19 जून से आएगी. दोनों ही वर्जन रॉ और अनदेखे बताए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू