बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के बैनर तले मंगलवार को नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020, वीबीएसए बिल तथा विभिन्न छात्र-समस्याओं के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च पटेल चौक स्थित कार्यालय से शुरू होकर बजरंग चौक होते हुए जीडी कॉलेज पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।
एआईएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सी. रंगराजन ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 और वीबीएसए बिल देश की शिक्षा व्यवस्था को महंगी बनाने तथा निजीकरण को बढ़ावा देने वाले कदम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता को कमजोर कर शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने छात्र हित में वीबीएसए बिल वापस लेने की मांग की।
एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि हाल में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बिहार सरकार से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की। सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने की, जबकि प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सानिया परवीन, फलक परवीन, शादाब खुर्शीद, शाहरूख इकबाल, श्वेता, रिमझिम, एकता, अंकित कुमार आदि थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play