अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को हाल ही में संपन्न हुए हज 2026 को भारत के इतिहास का सबसे सफल हज बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज 2027 के लिए आने वाले दिनों में एक नई हज नीति जल्द पेश करेंगे। रिजिजू ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस साल बेहतरीन हज के कारण पहली बार भारत को दो पुरस्कार ‘बेस्ट हज कोऑर्डिनेशन एंड कम्युनिकेशन’ श्रेणी में दो प्रतष्ठिति ‘लब्बैतुम अवॉर्ड’ मिले हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने व्यवस्थाओं के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हमारे मंत्रालय ने एक बड़ा बदलाव किया है। हम एक एआई एप्लीकेशन ला रहे हैं। आवेदन स्वीकार करने से लेकर तीर्थयात्रा के अंतिम समापन तक पूरी प्रक्रिया में एआई का इस्तेमाल किया जाएगा।
—————————–
रिजिजू ने कांग्रेस पर अन्य पार्टियों को उकसाने का आरोप लगाया
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को संसद में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने को बहुत निराशाजनक बताया। उन्होंने कांग्रेस पर दूसरी पार्टियों को इस कानून का विरोध करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार कहा है, देश की महिलाओं को न्याय जरूर मिलेगा। संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन बहुत जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिन लोगों ने संविधान संशोधन बिल का विरोध किया, वे ‘समझदारी’ दिखाएंगे और इसका समर्थन करेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play