नए अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही टोयोटा टैसर, होंगे ये 5 बड़े बदलाव! जानिए पूरी डिटेल्स – Hindustan

दिग्गज कार निर्माता टोयोटा जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर टैसर (Urban Cruiser Taisor) को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फेसलिफ्ट के ठीक बाद टोयोटा भी अपनी टैसर का फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में उतारेगी। दरअसल, टैसर मारुति की फ्रोंक्स पर ही बेस्ड मॉडल है। इस नई कार में सिर्फ लुक्स ही नहीं बदलेंगे, बल्कि इंजन, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे। न्यूज वेबसाइट cartoq में छपी एक खबर के अनुसार, आइए जानते हैं इस अपकमिंग कार में होने वाले संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से।

नई टैसर का सबसे बड़ा बदलाव इसके बोनट के नीचे देखने को मिलेगा। कंपनी मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को हटाकर नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज इंजन दे सकती है। यह नया इंजन खास तौर पर शहर के ट्रैफिक में बढ़िया ड्राइविंग और शानदार माइलेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन पहले की तरह ही मिलता रहेगा।

लुक की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में आगे का हिस्सा काफी बदला हुआ नजर आएगा। इसमें टोयोटा की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन मिलेगा और साथ ही एलईडी डीआरएल (LED DRLs) व बम्पर को भी स्पॉर्टी लुक दिया जाएगा। कार के पिछले हिस्से में कनेक्टेड एलईडी टेल लैम्प्स तो वही रहेंगे, लेकिन रियर बम्पर में हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह इसे पहले से ज्यादा फ्रेश लुक देंगे।

कार के अंदर बैठते ही आपको केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होगा। डैशबोर्ड के लेआउट में कुछ छोटे-मोटे सुधार किए जाएंगे और नए कलर थीम के साथ बेहतर क्वालिटी वाले सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस बार नई तैसर में आगे की सीटों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर भी दिया जा सकता है।

गाड़ी के इंफोटेनमेंट और टेक फीचर्स को भी नया अपडेट मिल रहा है। इसमें पहले से बड़े साइज की टचस्क्रीन दी जाएगी जो वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही टॉप वैरिएंट्स में एनालॉग सुइयों वाले मीटर की जगह पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जिससे गाड़ी का इंटीरियर एकदम मॉडर्न लगेगा।

सुरक्षा के मामले में भी नया मॉडल काफी आगे रहने वाला है। अब इसमें सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलने की उम्मीद है, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News