नगर निगम समेत 6-निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से: पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग होगी; 28 टेबल पर होगी 65 वा… – Dainik Bhaskar

भरतपुर नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम की मतगणना राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
स्ट्रांग रूम के प्रत्याशियों की किस्मत बंद है। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 28 टेबल पर 65 वार्डों की मतगणना की जाएगी।
28 टेबल पर काउंटिंग होगी
रूम संख्या-1 में वार्ड संख्या 1 से 10 तक मतगणना की जाएगी। 29 से 38 और 57 से 65 तक की मतगणना के लिए 10 टेबल निर्धारित हैं।
इसी प्रकार मतगणना कक्ष संख्या 2 में वार्ड संख्या 11 से 20 और 39 से 48 की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाई गई हैं।
जबकि मतगणना रूम संख्या-3 में वार्ड संख्या 21 से 28 और 49 से 56 की मतगणना के लिए 8 टेबल निर्धारित की गई हैं।
नगर पालिकाओं में बनाए गए मतगणना सेंटर
नदबई नगरपालिका की मतगणना के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय 5 टेबल निर्धारित की गई है। वैर नगरपालिका की मतगणना के लिए पीएम श्री राजकीय विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 टेबल लगाई गई हैं। भुसावर नगरपालिका के लिए श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय विद्यालय 5 टेबल लगाई गई हैं।
बयाना नगर पालिका के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6 टेबल लगाई गई हैं। उच्चैन नगर पालिका के लिए नवीन नगर पालिका भवन में 5 टेबल निर्धारित की गई है। रूपवास नगर पालिका के लिए स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरण लाल गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 6 टेबल निर्धारित की गई है।
अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होने के कारण सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक मतगणना टेबल पर निर्धारित गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक की नियुक्ति रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News