फलसूंड कॉलेज में हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी: निबंध और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी; सर्टिफिकेट और … – Dainik Bhaskar

फलसूंड गांव के राजकीय कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी होगी। प्राचार्य डॉ. झंवरा राम और नोडल अधिकारी डॉ. भेराराम बेनीवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हिंदी दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अ
इस अवसर पर छात्रों के लिए कई प्रतियोगिताएं और गतिविधियां होंगी। इनमें ‘वर्तमान तकनीकी युग में हिंदी की भूमिका’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्वरचित और प्रसिद्ध हिंदी कवियों की रचनाओं का कविता पाठ, हिंदी भाषा के विभिन्न पहलुओं पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और हिंदी साहित्य और संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
कार्यक्रम में विद्या संबल योजना के तहत कार्यरत हिंदी के सहायक आचार्य श्रवण कालवा ‘राजभाषा हिंदी: कल, आज और कल’ विषय पर अपना विशेष संबोधन देंगे। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कार्यक्रम के आखिर में सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कॉलेज के विद्या संबल के तहत कार्यरत सहायक आचार्य भंवरा राम, गोमा राम बालवा और जगराम प्रजापति ने शहर के शिक्षाविदों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने और अपनी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने की अपील की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News