ताजमहल में पर्यटकों ने चप्पल उतारकर जोड़े हाथ, 'बम बम बोले' के नारों से गूंजा परिसर – Jagran

Agra News: ताजमहल में पर्यटकों द्वारा चप्पल उतारकर हाथ जोड़ने और 'बम बम बोले' का घोष करने के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं।
पर्यटकों ने ताजमहल में चप्पल उतारकर हाथ जोड़े।
‘बम बम बोले’ के घोष के वीडियो हुए वायरल।
हिंदू महासभा करेगी ऐसे पर्यटकों को सम्मानित।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: ताजमहल में पर्यटकों के चप्पल उतारकर हाथ जोड़ने और ‘बम-बम भोले’ का उद्घोष करने के पांच वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुए। इन वीडियो में पर्यटक रायल गेट से प्रवेश करते समय झुककर चौखट को मंदिरों की तरह छूते और हाथ जोड़कर ‘बम-बम भोले’ का उद्घोष करते नजर आ रहे हैं।
इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में कुछ पर्यटक रायल गेट की चौखट के सामने झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे हाथ जोड़कर धार्मिक उद्घोष करते नजर आते हैं। कुछ पर्यटकों ने प्रवेश के दौरान अपनी चप्पल भी उतार दीं। ताजमहल के शिव मंदिर तेजोमहालय होने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इससे इन्कार करता रहा है।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने वीडियो में दिखाई दे रहे पर्यटकों को सम्मानित करने की घोषणा की है। महासभा लंबे समय से ताजमहल को शिव मंदिर ‘तेजोमहालय’ मानने का दावा करती रही है।
संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर का कहना है कि ताजमहल के संबंध में उसकी धार्मिक मान्यता है और इसी आधार पर वह ऐसे पर्यटकों का सम्मान करना चाहती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों में प्रचलित गतिविधियों के अलावा कोई अन्य गतिविधि नहीं हो सकती है।
यह भी पढ़ें- जीजा पर आया दिल, ‘कातिल’ बनी तबस्सुम; दूध में नशीली गोलियां देकर पति की हत्या
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News