शहरी सरकार के लिए कल मतगणना, 147 प्रत्याशी मैदान में: 7 राउंड में होगी पूरी, कोटपूतली-जयपुर-शाहपुरा मार्ग प… – Dainik Bhaskar

शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। मतगणना कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नीमकाथाना में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 79.66 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया।
सोमवार को मतगणना सवेरे 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक स्थिति क्लियर हो जाएगी। दोपहर तक सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन ओपन आरक्षित है।
वाहनों का डायवर्जन
यह मत करना स्थल नीमकाथाना शहर की छावनी सड़क मार्ग पर है, जो मुख्य कोटपूतली-जयपुर-शाहपुरा सड़क मार्ग है। मुख्य सड़क पर कॉलेज है। इसको लेकर यहां यातायात बाधित रहेगा। सुबह 7 बजे से वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। गावड़ी मोड़ ओर खेतड़ी मोड़ पर बेरिकेडिंग की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News