'नजर लगने से हुआ मिसकैरेज', बोलीं अंकिता, नहीं भूलीं दर्द , सदमे में थे करण पटेल – AajTak

Feedback
टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता भार्गव उन लोगों में से हैं, जो अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं. पति करण पटेल की ट्रोलिंग हो या तलाक की खबरें अंकिता ने हमेशा दिल से बात की है. बेटी की परवरिश के लिए करियर दांव पर लगाने वाली अंकिता अब मिसकैरेज का दर्द बताती दिखीं. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आप सिर्फ सुनते हो कि मिसकैरेज हो गया. 
 
वो कहती हैं- आप कभी सोचते भी नहीं हो कि अगर मेरे साथ ये हो गया तो. ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था. अंकिता कहती हैं कि आज भी मैं मिसकैरेज का दर्द नहीं भूल पाई हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये मेरे साथ होगा. मैं बहुत आगे की स्टेज पर निकल चुकी थी. मैं अगले दिन थाइलैंड जाने वाली थी. 
मेरी जिंदगी में बहुत सारी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने मुझे समझदार बनाया है. ये भी सिखाया है कि मैं सिर्फ अकेली नहीं हूं, जिसके सिर के ऊपर पहाड़ टूट गया है. 
अंकिता कहती हैं कि बहुत लोगों के साथ होता है और लोग जी लेते हैं. आगे बढ़ते हैं. इसी वजह से मैंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाले थे. मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि मेरा ये लिखना कितने लोगों को मोटिवेट करेगा. 
उन्होंने कहा कि मुझे जब लोगों ने मैसेज किया, तो हिम्मत मिली. शेयर करने से मुझे भी मूव ऑन करने में मदद मिली. अंकिता ने कहा कि उस वक्त करण तो मुझसे बात ही नहीं कर पा रहे थे. 
 
वो अपना गम छिपा रहा था. एक पॉइंट आया जब मैंने उससे कहा कि तुम मेरे सामने रो. ऐसे ही सब ठीक होगा. वरना कुछ नहीं होगा. मेरी डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि तुम मुझे एक साल दो और तुम्हारे पास बच्चा होगा. मैं उन्हें गले लगाकर रोने लगी. फिर डेढ़ साल के अंदर मेहर हो गई. 
अंकिता कहती हैं कि लोगों ने मुझसे कहा कि तुम्हारा बेबी वापस आएगा. मुझे आज भी लगता है कि वो बच्ची मेरे आस-पास है. शायद कुछ रिश्तों की फिजिकल फॉर्म नहीं होती है. वो रिश्ते एनर्जी लेवल पर होते हैं, तो मेरा एक रिश्ता एनर्जी लेवल पर है. 
 
अंकिता से पूछा गया कि क्या वो नजर में विश्वास करती हैं. उन्होंने कहा कई लोगों को नजर लगती है और कई लोगों को नहीं. कुछ लोगों का सबकुछ सोशल मीडिया पर होता है फिर भी उन्हें नजर नहीं लगती. कुछ लोग जरा सा भी बता देते हैं, तो उन्हें नजर लग जाती है.
अंकिता कहती हैं कि हमने सच्चे मन से बेबी की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन मिसकैरज हो गया. इसलिए जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई, तो मैंने 8 महीने बिना बताए निकाल दिए. 
All Photos: Instagram @ankzbhargava
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News