—विज्ञापन—
SMAT 2025-26: भारतीय घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली में हिस्सा ले रहे चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इन प्लेयर्स पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसके बाद असम क्रिकेट एसोसिएशन ने तुरंत बड़ी कार्रवाई की है. ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी, अमित सिन्हा और अभिषेक ठाकुर पर असम टीम के प्लेयर्स को प्रभावित करने और भड़काने का आरोप भी लगा है. इन चारों के खिलाफ गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच में एफआईआर भी दर्ज हो गई है. मामले की जांच चलने तक यह चारों प्लेयर्स असम क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जाने किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
दरअसल, 26 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच खेले गए मैचों के दौरान ईशान, अमन, अमित और अभिषेक पर बाकी प्लेयर्स को प्रभावित करने का आरोप लगा है. मामले संज्ञान में आते ही असम क्रिकेट एसोसिएशन ने तुंरत इन चारों प्लेयर्स पर बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने यह बड़ा खुलासा किया है.
असम क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज करते हुए बताया है कि यह चारों खिलाड़ी ऐसे गलत कामों में लिप्त हैं, जिससे खेल की ईमानदारी पर बुरा असर पड़ा रहा है. हालात और ना बिगड़े इसको ध्यान में रखते हुए इन चारों प्लेयर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है. सस्पेंड रहने के दौरान यह खिलाड़ी किसी भी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in