Feedback
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बोल्ड लुक और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. राखी की निजी जिंगदी भी अक्सर हेडलाइन्स में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपनाने पर चुप्पी तोड़ी है.
नमाज पढ़ती हैं राखी
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि आदिल खान दुर्रानी संग दूसरी शादी के लिए राखी ने इस्लाम धर्म अपना लिया था. वो मुसमान बन गई थीं. उन्होंने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था. राखी की शादी भले ही टूट गई है, लेकिन वो अभी भी इस्लाम धर्म फॉलो करती हैं.
राखी ने अब मीडिया संग बातचीत में इस्लाम धर्म अपनाने पर बात की है. राखी बोलीं- 3 साल से जब से मैंने नमाज पढ़नी सीखी है. उमराह जाना सीखा है, तब से मेरी जिंदगी काफी बेहतर हो गई है. खुदा मुझे दुश्मनों से प्रोटेक्ट करता है.
राखी आगे बोलीं- बस मेरे अंदर एक ही बदलाव नहीं आया है कि मैं कपड़े ढंग के नहीं पहनती हूं. मैं अब क्या करूं, बॉलीवुड में कोई मेरा बाप नहीं है, जो मुझे काम दे. अगर इस देश का कोई आदमी चाहेगा, तो मुझे शादी करके बदल देगा. राखी ने ये भी कहा कि उनसे रोज कुछ न कुछ गुनाह (पाप) हो जाते हैं, लेकिन वो तौबा कर लेती हैं.
उमराह पर जाती हैं राखी
बता दें कि राखी सावंत पिछले महीने ही उमराह करने गई थीं. उन्होंने वहां कई लोगों को जानमाज भी बांटी थी. बोल्ड एंड बिंदास राखी सावंत का बदला अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं.
बता दें कि राखी दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी हैं. उन्होंने पहले बिजनेसमैन रितेश सिंह से 2019 में हुई थी. लेकिन 2022 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. तलाक के बाद राखी ने प्यार को दूसरा मौका दिया. उन्होंने आदिल खान दुर्रानी संग 2022 में निकाह किया था. लेकिन उनका ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला. दोनों एक साल में ही अलग हो गए थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू