नराकस बरौनी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित – Hindustan

देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। राजभाषा हिन्दी के प्रचार -प्रसार एवं प्रभावी कार्यान्वयन में उल्लेखनीय कार्य के लिए बरौनी रिफाइनरी की नराकस (नगर राजभाषा कार्यान्यवन समिति) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में तीन व चार अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बरौनी नराकस को दो महत्वपूर्ण श्रेणियों – श्रेष्ठतम राजभाषा कार्यान्वयन ट्रॉफी तथा श्रेष्ठतम राजभाषा प्रसार पत्रिका में सम्मानित किया गया। बरौनी रिफइनरी के डीजीएम (ईएमएस,एमएस ) राधेश्याम प्रसाद तथा वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी सत्येन्द्र यादव ने राज्यसभा सांसद नरेश वंशल से उक्त सम्मान को ग्रहण किया। राज्यसभा सांसद श्रीवंशल ने राजभाषा हिन्दी को शासन, प्रशासन तथा कार्पोरेट जगत में सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित करने के लिए बरौनी रिफाइनरी समेत विभिन्न संगठनों की भूमिका का सराहना करते हुए सम्मानित संस्थानों को बधाई दी।
यह पुरस्कार कार्पोरेट संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था लुकिंग बियांन्ड द्वारा दिया गया। बरौनी रिफाइनरी की संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि सम्मेलन में श्रीलंका, सूरीनाम और मॉरीशस सहित अनेक देशों के भाषाविद एवं राजभाषा विशेषज्ञों ने वैश्विक मंच पर हिन्दी के संवर्द्धन, नई चुनौतियों और संभावनाओं पर व्यापक विमर्श किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News