इस्माईल कॉलेज में हिंदी व्याकरण का ऐड-ऑन कोर्स शुरू: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तकनीकी शब्दावली भ… – bhaskar.com

मेरठ के इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में 5 अक्टूबर 2026 से एक ऐड-ऑन कोर्स शुरू हुआ। हिंदी विभाग ने प्राचार्या प्रो. अनीता राठी के मार्गदर्शन में इसे छात्राओं के लिए शुरू किया है।
यह कोर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण और तकनीकी शब्दावली की भूमिका पर है। डॉ. नेहा सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
पहले दिन मुख्य वक्ता प्रो. दीपा त्यागी ने बताया कि UPSC, SSC, बैंकिंग और TET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण और पारिभाषिक शब्दावली बहुत अहम है। यह छात्रों को बेहतर अंक और व्यावहारिक ज्ञान देती है।
डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि कोर्स का मकसद छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी का व्यवस्थित और प्रैक्टिकल ज्ञान देना है। इसमें व्याकरण, तकनीकी शब्दावली और महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन कराया जाएगा।
छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और सवाल पूछे। इस मौके पर श्रीमती चित्रा त्यागी और श्रीमती अंजू भी मौजूद थीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News