नवादा में 7 महीने की गर्भवती को सांप ने काटा: देवर ने पकड़ लिया जिंदा सांप, हाथ में लेकर 20KM दूर अस्पताल प… – Dainik Bhaskar

नवादा के सिरपतिया गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात माह की गर्भवती महिला को सांप ने काट लिया। उसके देवर ने जिंदा सांप को हाथ में पकड़कर करीब 20 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया।
गुरुवार रात गर्भवती रजनी देवी को घर में सांप ने डस लिया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो देवर पप्पू कुमार ने सांप को पकड़ लिया।
सांप को हाथ में पकड़कर अस्पताल गया देवर
पप्पू कुमार बिना डरे सांप को पकड़े हुए ही घायल भाभी को नवादा अस्पताल ले गया। वह करीब 20 किलोमीटर तक सांप को हाथ में पकड़े रहा। अस्पताल में जिंदा सांप लेकर पहुंचे युवक को देखकर मरीजों और परिजनों में हलचल मच गई।
लोग दूरी बनाते दिखे, पर पप्पू कुमार भाभी के इलाज पर ध्यान देता रहा। डॉक्टरों की देखरेख में रजनी देवी का इलाज किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पप्पू ने सांप को एक डिब्बे में सुरक्षित रखा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News