नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' चित्रकला: छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया, 22 सि… – Dainik Bhaskar

नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला झब्बू सिंह में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर अपनी कल्पना और रचनात्मकता को चित्रों के माध्यम से दिखाया।
बच्चों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, विकास और देश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े अलग-अलग विषयों पर चित्र बनाए। शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मकता और देश के प्रति सोच को सामने लाने का मौका मिलता है।
विद्यालय में तैयार चित्रों की प्रदर्शनी 22 सितंबर को लगेगी। साथ ही, अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान समारोह भी होगा, जिसमें अभिभावकों और ग्रामीणों को भी बुलाया जाएगा।
प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर पहला स्थान पाने वाला बच्चा अपने चित्र के साथ 26 सितंबर को बीआरसी नवाबगंज में होने वाले ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना जाएगा।
प्रधानाध्यापक रामबरन और सहायक शिक्षक प्रतिभा वर्मा, नेहा वर्मा, प्रियंका यादव, आकाश राजपूत, शिक्षामित्र नीलम और अखिलेश ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों को जरूरी मार्गदर्शन दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News