विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बोले जेसन होल्डर, कहा- जब आप उनको देखते हैं तो.., गिल की कप्तानी पर भी रखी राय? – Hindustan

भारत और वेस्टइंडीज अगले साल होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी एक अहम तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू कर रहे हैं। इसी सीरीज से 27 सितंबर से भारत का घरेलू सीजन भी शुरू हो रहा है। जियोस्टार से बात करते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने TATA IPL में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के अपने अनुभव, भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के कद और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के बारे में अपनी राय साझा की है।

जियोस्टार से बात करते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने TATA IPL में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने कहा- “मैंने शुभमन की कप्तानी में खेला है। वह एक लीडर हैं। वह ज्यादा बातें नहीं करते, लेकिन जब बोलते हैं तो बहुत साफ और मजबूती से अपनी बात रखते हैं कि उन्हें टीम से क्या चाहिए। वह शांत और संयमित रहते हैं जो एक लीडर के लिए बहुत अच्छी खूबी है। उनकी यही बातें मुझे बहुत पसंद हैं और उनकी कप्तानी में खेलने का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा। जाहिर है वह अभी कप्तान के तौर पर नए हैं, इसलिए काम करते हुए ही सीखेंगे और इसमें कोई शक नहीं कि वह अपने खिलाड़ियों से बहुत कुछ उम्मीद करेंगे। उनके सीनियर खिलाड़ियों को आगे आकर उनकी मदद करनी होगी। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही है। शाई इस भूमिका में कुछ समय से हैं, लेकिन वह भी काम करते हुए सीख रहे हैं। यह सीखने का एक कभी न खत्म होने वाला सफ़र है, जहां एक लीडर या खिलाड़ी के तौर पर जानकारी कभी भी काफी नहीं होती। आप हमेशा बेहतर बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करते हैं। तो शुभमन भी ऐसे ही हैं और मैं उन्हें खेलते हुए देखने और उनके खिलाफ़ खेलने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच बहुत अच्छा मुकाबला होगा।”

क्या शुभमन गिल ‘बॉलर्स के कप्तान’ हैं यह पूछे जाने पर होल्डर ने कहा “मुझे नहीं पता कि ‘बॉलर्स के कप्तान’ और ‘बैटर्स के कप्तान’ में क्या फ़र्क होता है, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि वह बॉलर्स और बैटर्स, दोनों के साथ एक जैसा ही नरम और मददगार रवैया रखते हैं। मैं बस उन्हें बताता था कि मुझे क्या चाहिए और हम उस पर बात करते थे। यह बात मुख्य रूप से फील्ड सेट करने के मामले में होती थी। उन्होंने मुझे अपनी मर्जी से फील्ड सेट करने की आज़ादी और जिम्मेदारी दी, जो एक कप्तान के लिए बहुत अच्छी बात है। मुझे शुभमन के साथ कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने मुझे फील्ड सेट करने और अपने प्लान पर अमल करने की पूरी छूट दी। हमारे बीच हमेशा खुलकर बातचीत होती थी और हम एक-दूसरे के साथ काफी बातें शेयर करते थे और एक-दूसरे को समझते थे। मुझे उनके साथ खेलने में बहुत मजा आया और उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी हम साथ खेलते रहेंगे।”

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए होल्डर ने कहा “जब आप विराट को देखते हैं तो वे शायद अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ी और वनडे के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। रोहित का वनडे रिकॉर्ड भी शानदार है खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने बहुत अच्छा खेला है। तो भारतीय और विश्व क्रिकेट के ये दो दिग्गज खिलाड़ी बहुत दमदार हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारे पास उनके मुकाबले का कुछ है। हमारा सबसे अच्छा बल्लेबाज और महान खिलाड़ी शाई होप है, जिसने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मैं उसे भी उसी श्रेणी में रखूंगा। तीन विश्व स्तरीय खिलाड़ी जिनके पास विश्व स्तरीय रिकॉर्ड हैं और मैं उन तीनों को मुकाबला करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। जाहिर है जब भी मेरा मुकाबला विराट से होता है तो यह एक कड़ा मुकाबला होता है और मुझे रोहित के खिलाफ खेलना भी पसंद है क्योंकि मैं उन्हें बड़े खिलाड़ी मानता हूं और मुझे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करना अच्छा लगता है।”

गुजरात टाइटंस में गुरनूर बराड़ को करीब से देखने के बाद उनकी तरक्की पर बात करते हुए होल्डर ने कहा “उसमें कई बेहतरीन खूबियां हैं। जब मैंने उसे पहली बार दौड़कर गेंदबाज़ी करते देखा तो मैंने आशीष से पूछा था कि यह लड़का खेल क्यों नहीं रहा है। लेकिन हां उसकी तरक्की देखकर अच्छा लगा। उसे भारत के लिए खेलने का मौका मिला यह देखकर खुशी हुई। उसमें कई बेहतरीन खूबियां हैं। जाहिर है उसकी लंबाई एक ऐसी खूबी है जिससे उसे थोड़ा ज्यादा उछाल मिल सकता है, उसके पास गति है, वह गेंद को थोड़ा घुमा भी सकता है, जो मुझे लगता है कि आज के समय में जरूरी है। खेल में गति अभी भी बहुत महत्वपूर्ण है और एक बड़ी ताकत है, लेकिन गति के साथ कौशल भी होना चाहिए और उसमें कौशल और गति दोनों हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए ये बहुत अच्छी खूबियां है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह हमारे लिए एक चुनौती साबित होगा। नेट्स में उसका सामना करना और उसे नेट्स में अभ्यास करते देखना काफी दिलचस्प था। मैं न केवल उसे हमारे खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं, बल्कि यह भी चाहता हूं कि उसका करियर शानदार रहे।”

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News