नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प – livehindustan.com

अनपरा,संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एनसीएल में मंगलवार को जन जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अधिकारियों, कर्मचारियों समेत समाज के प्रत्येक वर्ग को मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी, अरुण कुमार जायसवाल सहित एनसीएल मुख्यालय से विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। किसी भी रूप में नशीले पदार्थ का सेवन न करने और दूसरों को भी इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा-मुक्त जीवन का संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता भी हुई जिसके विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News