नशे में बच्ची का किया मर्डर…9 दिन बाद खुला सहाना हत्याकांड का राज, दो आरोपी गिरफ्तार – Aaj Tak News

Feedback
बिहार की जमुई पुलिस ने सात साल की सहाना खातून हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वारदात के 9 दिन बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ पाई.
दरअसल, घटना 28 अगस्त की है.  शाम के समय सहाना घर से किराना का सामान लेने निकली थी. वह जमुई के नीमारंग मोहल्ले की रहने वाली थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों और परिचितों के घरों में भी बच्ची को खोजा.
अगले दिन सुबह (29 अगस्त) बच्ची का शव नीमारंग मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास मिला. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: पिस्टल निकाली, 15+ गोलियां मार किया छलनी, फिर बाइक पर बैठकर फरार… नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV फुटेज
नशे की हालत में बच्ची का गला दबाकर मर्डर
जमुई के प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बच्ची को दोनों आरोपियों ने पकड़ लिया था. 
दोनों ने उसका गला दबा दिया. इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए. कई दिनों की जांच के बाद दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया. 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सरफराज और तनवीर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
वहीं इस बीच इस हत्याकांड के बाद जमुई पुलिस पर भी सवाल उठ रहे थे. पुलिस घटना के दिन से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी. कई जगहों पर छापेमारी की गई. नौवें दिन पुलिस को सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: एक मर्डर, 4 स्टेट और 12 हजार किमी तक तफ्तीश… ऐसे हुआ दिल्ली के गुड्डू बादशाह मर्डर केस का खुलासा
वहीं सूत्रों और स्थानीय लोगों के हवाले से कुछ और बातें भी सामने आई हैं. दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सरफराज घटना के बाद सुबह कोलकाता चला गया था. पहचान छिपाने के लिए उसने बाल और मूंछ भी मुंडवा ली थी.
यह भी दावा किया जा रहा है कि हाथ पर मौजूद नाखून के निशान छिपाने के लिए उसने सिगरेट से हाथ जलाने की कोशिश की थी. हालांकि इन दावों की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
बिहार सरकार की खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने परिवार को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से मिली जानकारी और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News