Feedback
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस टीना दत्ता की खूबसूरती के क्या कहने, ये बंगाली बाला अपने हुस्न का जादू बिखेरने में पीछे नहीं रहती हैं.
टीना ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जहां वो दुर्गा पूजा के रंग में रंगी नजर आईं. तस्वीरों में वो एकदम दुल्हन सी सजी हुई दिखीं.
टीना ने लाल रंग की जरी वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने साथ ही फुल ऑन ट्रेडिशनल लुक लिया हुआ था. सिर से लेकर पांव तक वो गहनों से सजी हुई थीं.
टीना ने मांग टीका लगाया था, नाक में नथ पहनी थी. वहीं पैरों में आलता भी लगाया हुआ था. नवरात्र के दिनों में एक्ट्रेस का ये लुक बेहद ही लुभाने वाला लगा.
टीना ने फोटोज शेयर कर लिखा- शुभ दुर्गा पूजा! मां के आशीर्वाद से जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए. दुर्गापूजा के इस पावन समय में मां की कृपा से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों.
सभी के लिए समृद्धि की कामना करते हुए टीना ने आगे लिखा- उत्सव का माहौल, रोशनी की जगमगाहट, मां दुर्गा के आगमन से मन आनंद से भर उठे. नए रूप में, नई प्रभा में, दुर्गापूजा जीवन में नई खुशियां लेकर आए.
टीना का ये देसी अंदाज फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है. यूजर्स ने कहा कि वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. वहीं किसी ने उन्हें देख लिखा- इससे खूबसूरत कोई नहीं.
टीना का ये देसी अंदाज फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है. यूजर्स ने कहा कि वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. वहीं किसी ने उन्हें देख लिखा- इससे खूबसूरत कोई नहीं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू