नागपुर पहुंचे अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत – UCN Live News Nagpur

admin
News Admin
नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौर पर उपराजधानी नागपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शाह का जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने शाह का हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि, केंद्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार को नागपुर और नांदेड़ जिले में विभिन्न योजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे। गृहमंत्री सुबह नागपुर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान द्वारा अयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें, जहां स्वस्ति भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसी के साथ जिले में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान महाविद्यालय के स्थाई सहित अस्थाई भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री नांदेड़ रवाना हो जाएंगे।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News