नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार – Aaj Tak

Feedback
महाराष्ट्र के नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तब सामने आई जब महिला 27 दिसंबर को अपनी बेटी के शव को दफनाने के लिए गोंदिया स्थित अपने गांव ले गई थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने रिश्तेदारों से कहा कि बच्ची की मौत निमोनिया से हुई है. हालांकि, उसने अंतिम संस्कार की पारंपरिक रस्में निभाने से इनकार कर दिया और बच्ची के शरीर पर मौजूद चोटों को छिपाने की कोशिश की. इससे गांववालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
ऐसे पकड़ी गई बच्ची की हत्या करने वाली मां
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां की करतूत पकड़ी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है.
इसके बाद जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसने और उसके लिव-इन पार्टनर राजपाल मालवीय ने गुस्से में बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला. 
पुलिस ने महिला और उसके पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. खापरखेड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News