नाटक ‘राजा लौहगुण्डी’ का मंचन आज, प्रवेश रहेगा निशुल्क: देख सकते हैं मूवी भी; जानिए भोपाल में आज कहां-क्या … – Dainik Bhaskar

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
तत्काल टिकट में बदलाव
पहली बार यह तय किया गया है कि जो व्यक्ति अपना या अपने परिवार के सदस्य का टिकट बनवाने आएगा, उसे अन्य लोगों की तुलना में प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही टोकन लेने के लिए पहचान और संबंध साबित करने वाले दस्तावेज भी अनिवार्य होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
29 अगस्त तक अतिरिक्त फेरे
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल 5 से 29 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार कुल चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 8 से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार कुल चार फेरे संचालित करेगी। यह ट्रेन मदुरई से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। पढ़ें पूरी खबर
श्रावण मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
श्रावण मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर संचालित पांच ट्रेनों को जयपुर मंडल के इसरदा रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
यह व्यवस्था 17 और 24 अगस्त 2026 को लागू रहेगी, ताकि मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिल सके। पढ़ें पूरी खबर…
‘जननायक समारोह’
गोण्ड सभ्यता के महानायकों आधारित ‘जननायक समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में 21 से 23 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे होने वाले समारोह में 22 अगस्त को नाटक ‘राजा लौहगुण्डी’ का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन सतीश श्याम तथा संगीत एच. अनिल सिंह एवं स्वराज श्याम का है। प्रवेश निःशुल्क है।
भोपाल हाट
भोपाल हाट परिसर में राखी मेला शुरू हो गया है, इस सात दिवसीय राखी मेला में 80 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां गांव में तैयार किए गए उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं के लिए लाए गए हैं।
संस्कृत सप्ताह महोत्सव
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में 20 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित संस्कृत सप्ताह महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एकल मंच हास्यकला प्रस्तुति, संस्कृत ज्ञान स्रोत, संस्कृत विकिपीडिया, श्रीमद्भगवद्गीता पारायण, वेद पारायण, संस्कृत भाषण एवं अकाल संस्कृत गीत सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
एंथे 2026
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 लॉन्च किया है। परीक्षा में विषयों की समझ के साथ-साथ एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और परीक्षा संबंधी व्यवहार का भी आकलन किया जाता है। एंथे 2026 में छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और कुल ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज दिए जाएंगे। परीक्षा के सवाल इस तरह तैयार किए जाते हैं कि छात्रों की कॉन्सेप्ट और जरूरी क्षमताओं का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन हो सके। वहीं JEE Advanced 2026 के टॉप-100 में शामिल 11 छात्रों में से 7 एंथे से जुड़े रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अपनी क्षमता जांचने और स्कॉलरशिप पाने का अवसर है।

नीट यूजी: राउंड-1 सीट आवंटन आज
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-1 का शेड्यूल बदल दिया है। अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त को जारी होगा। अलॉटमेंट प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी होगी। सीट मिलने वाले उम्मीदवार 22 से 31 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे। कॉलेज 1 सितंबर से जॉइनिंग का सत्यापन करेंगे। MCC ने कुल 31,728 सीटें उपलब्ध कराई हैं। इनमें MBBS, BDS और BSc नर्सिंग सीटें शामिल हैं। उम्मीदवार mcc.nic.in पर अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे।
अगस्त में होने वाली परीक्षाएं
3–21 अगस्त: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप-डी परीक्षा
21–30 अगस्त: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
22–23 अगस्त: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा
29 अगस्त: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रारंभिक परीक्षा
30 अगस्त: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-PG)
अगस्त में शुरू होने वाले आवेदन
14 अगस्त: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027
जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स
जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।
आईईएचई
शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
काम की जरूरी लिंक्स…
आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल
ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन
पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर
इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर
सीएनजी पंप स्टेशन
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News