नाव पर सवार होकर समंदर के रास्ते UK में घुसने वालों पर शिकंजा, सरकार ने बिठाई जांच – AajTak

Feedback
ब्रिटेन में लगातार दो दिनों तक नावों से सैकड़ों अवैध प्रवासियों के केंट तट पहुंचने के बाद होम सेक्रेटरी शबाना महमूद ने तत्काल समीक्षा के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार को बॉर्डर फोर्स नावों को तट तक पहुंचने से नहीं रोक पाई, और यह स्वीकार्य नहीं है.
शबाना महमूद ने कहा कि बॉर्डर सिक्योरिटी कमांड अब यह समीक्षा करेगा कि ऐसा कैसे हुआ और इसे दोबारा होने से कैसे रोका जा सकता है. उनके मुताबिक, बेहतर निगरानी की वजह से बिना रोक-टोक होने वाली क्रॉसिंग अब बेहद कम हो गई हैं, लेकिन एक भी ऐसी घटना बहुत ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: हूती हमलों के बीच सऊदी अरब की मदद करेगा ब्रिटेन, लड़ाकू विमानों को देगा एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग
@RealDannyTommo Rumors of Danny Tommo arrest in the UK after the slashing of a migrant boat today. #Gosport pic.twitter.com/zGywqAJCTv
डोवर के तट पर पहुंची नाव, 21 लोग हिरासत में
यह मामला डोवर के सैम्फायर हो बीच पर एक नाव पहुंचने के बाद सामने आया, जहां बॉर्डर सिक्योरिटी कमांड ने 21 लोगों को हिरासत में लिया. ब्रिटेन में आमतौर पर इंग्लिश चैनल पार करने वाले प्रवासियों को बॉर्डर सिक्योरिटी कमांड या रॉयल नेशनल लाइफबोट इंस्टीट्यूशन की नावें किनारे तक लाती हैं.
शबाना महमूद ने कहा कि मानव तस्करों ने अपना तरीका बदल लिया है. अब वे फ्रांस में और ज्यादा पश्चिम से छोटी नावें लॉन्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि तस्कर लोगों की जान की परवाह नहीं करते और उन्हें पहले से ज्यादा लंबे और खतरनाक रास्तों पर भेज रहे हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन के कदमों का असर हो रहा है और तस्करों के लिए नावें लॉन्च करना मुश्किल हुआ है. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस हफ्ते की घटनाओं से पहले सितंबर 2025 में सिर्फ एक छोटी नाव बिना किसी एस्कॉर्ट के ब्रिटेन के तट पर पहुंची थी.
यह भी पढ़ें: सिख ड्राइवर पर हमला किया, दाढ़ी खींची… फिर हाईजैक की बस, ब्रिटेन में बवाल
विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के शैडो होम सेक्रेटरी क्रिस फिल्प ने इन घटनाओं को “पूरी तरह खुली छूट” बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिटेन की सीमा सुरक्षा व्यवस्था अराजक हो गई है और फ्रांस की ओर से भी नावों को रोकने की कोशिश नहीं की जा रही.
इस साल अब तक करीब 17,784 प्रवासी छोटी नावों से इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन पहुंच चुके हैं. हालांकि, 2026 का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 45 फीसदी कम है. लगातार दो दिनों तक केंट तट पर नावों के पहुंचने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News