‘ना मन्नत, ना जलसा…’, बॉलीवुड में किसका घर सबसे महंगा? कीमत है 250 करोड़ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bollywood Most Expensive House: बॉलीवुड की बात हो और लग्जरी ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. हिंदी सिनेमा के सितारों के पास करोड़ों के आशियाने हैं, जो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि बॉलीवुड में सबसे महंगा घर किसका है? आइए जानते हैं…
हिंदी सिनेमा के सितारों की बात करें तो शाहरुख खान से लेकर सलमान हो या फिर अमिताभ बच्चन तक सबके अशियाने बेहद महंगे हैं, जिनकी करोड़ों में कीमत है, लेकिन शाहरुख, सलमान और अमिताभ बच्चन से भी महंगा घर किसी और का है.
हिंदी सिनेमा में सबसे महंगा घर किसी और का नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का है. जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया ठिकाना ‘कृष्णा राज’, बॉलीवुड के सबसे एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री ले चुका है.
आलिया-रणबीर के बंगले की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसी के साथ ये बॉलीवुड के सबसे मंहगे घरों में भी शामिल हो गया है. आलिया-रणबीर का ये घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पाली हिल इलाके में स्थित है.  
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान के ‘मन्नत’ और बिग बी के ‘जलसा’ की कीमत लगभग 180 करोड़ रुपये है, जो आलिया और रणबीर के घर से बेहद कम है.
आलिया और रणबीर के बंगले की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, ये लगभग 80 साल पुरानी प्रॉपर्टी है, जिसे 1980 के दशक में परिवार ने अपने पास रखा था. रणबीर कपूर ने अपनी दादी की याद में इस बंगले का नाम ‘कृष्णा राज’ ही बनाए रखने का फैसला किया है.
बता दें कि ये घर केवल एक लग्जरी प्रॉपर्टी नहीं है बल्कि कपूर परिवार की विरासत, भावनाओं और इतिहास का प्रतीक भी है और अब ये सबसे महंगे घरों की लिस्ट में आ चुका है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News