निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई गुरुवार को निम्बाहेड़ा क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील साल्वी (22) पुत्र प्रहलाद साल्वी, निवासी गादोला, चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई
एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निंबाहेड़ा की सरहद में सुनील साल्वी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सुनील साल्वी से इन हथियारों के स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मुकेश कुमार आर.पी.एस. (प्रो.) और सीआई राम सुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.