click this icon for latest updates
Breaking News Today 17 April LIVE Updates: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा है कि ईरान और लेबनान मोर्चे पर चल रहे युद्ध की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया गया है. ये प्रतिबंध लेबनान में सीजफायर (युद्धविराम) शुरू होने के बाद हटाए गए. नए नियम शुक्रवार शाम चार बजे (इजरायल समय) से लागू हो गए. अब देश के ज्यादातर इलाकों में लोगों के इकट्ठा होने की कोई सीमा नहीं है. हालांकि, लेबनान की उत्तरी सीमा के पास के इलाकों में अभी भी शनिवार शाम तक अधिकतम 1,000 लोगों के जुटने की सीमा रहेगी. इन प्रतिबंधों के हटने से अब ज्यादातर जगहों पर स्कूल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद के आयोजन बिना किसी रोक-टोक के हो सकेंगे.
लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खारिज होने के बाद भाजपा महिला सांसदों ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात बताया और कहा कि आगामी चुनावों में महिलाएं विपक्ष को इसका करारा जवाब देंगी.
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा, “मुझे लगता है कि आज महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला होने वाला था, लेकिन सभी विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया. विपक्षी दल अक्सर महिलाओं के सम्मान और गरिमा की बात करते हैं, लेकिन आज इस विधेयक को पारित करके महिलाओं को उनके अधिकार देने का सही दिन था. हालांकि, विपक्ष ने ऐसा नहीं किया.”
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “आज एक वादा पूरा करने का दिन था, लेकिन कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडिया गठबंधन सिर्फ अपने राजनीतिक हितों से प्रेरित थे. आज उन्होंने इस देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है, और अब उन्हें देश की महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा.”
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया. यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित वालपराई में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. केरल के मलप्पुरम जिले से आए पर्यटकों का एक ग्रुप का मिनी ट्रैवलर वैन पोल्लाची-वालपराई घाट रोड के 13वें हेयरपिन मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है. अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से छूट की अवधि को 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए 16 मई तक बढ़ा दिया है. इससे पहले अमेरिका ने भारत को पांच मार्च से एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि जब तक कोई बड़ा समझौता तय नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सैन्य दबाव जारी रहेगा. ट्रंप ने पाकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत को धन्यवाद दिया है. दूसरी तरफ उन्होंने रोप में अमेरिका के सहयोगियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि वाशिंगटन को पारंपरिक साझेदारी पर कम भरोसा करना चाहिए.
Breaking News Today LIVE in Hindi: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क इलाके में शुक्रवार को पैसों की लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शाम के समय एफ ब्लॉक स्थित एक अपार्टमेंट से मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची. दोनों अपने घर के बाहर खून से लथपथ पड़े मिले जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
दिल्ली मेट्रो की इस लाइन की टाइमिंग में बदलाव! घर से निकलने से पहले यहां चेक करें शेड्यूल
Rule 66: लोकसभा में कब में दो विधेयक एकसाथ लाती है सरकार? किस नियम के तहत किया जाता है ऐसा
Breaking News Today 18 April LIVE: ईरान ने ट्रंप के दावों को नकारा, कहा- संवर्धित यूरेनियम किसी दूसरे देश को नहीं देंगे
India Weather Forecast Today 18 april: उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी , तापमान 45°C तक पहुंचा, जानें राज्यवार मौसम का हाल
Breaking News Today 17 April Updates: लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल, सदन की कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.