नितिन नवीन ने BJP के नए महासचिवों के साथ की पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा – AajTak

Feedback
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की. नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में आगामी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति के रोडमैप पर चर्चा की गई. 
तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्रियों ने हिस्सा लिया. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी मौजूद रहे.
इसके अलावा नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्रियों की टीम में शामिल स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया.
Chaired the first organisational meeting with the newly appointed National General Secretaries at the BJP Headquarters today.

Held detailed discussions on organisational preparations and the roadmap for the upcoming Assembly elections in various states.@BJP4India pic.twitter.com/P3LICWyVkU
आगामी विधानसभा चुनावों पर फोकस
बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘आज बीजेपी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की. अलग-अलग राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियों और भावी रोडमैप पर चर्चा हुई.’
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ के जवाब में आया ‘झूठ की गूंज’, बीजेपी-कांग्रेस में सियासी घमासान
चुनावी तैयारियों को धार देने पर जोर
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूत करने, केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर ध्यान दिया गया. इसके अलावा आने वाले महीनों के चुनावी कार्यक्रमों की प्राथमिकताओं को भी तय किया गया.
2027 में 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव
बता दें कि 2027 में देश के 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर शामिल हैं. ऐसे में बीजेपी ने इन चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News