नीट पेपर लीक के बाद झारखंड में प्रदर्शन का जोर, खफा हैं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- ये कब रुकेगा? – Aaj Tak News

Feedback
जंतर-मंतर पर नीट प्रोटेस्ट को खत्म हुए कुछ ही दिन का समय बीता था. उसके ठीक बाद अब झारखंड में स्टूडेंट प्रोटेस्ट की शुरुआत हो चुकी है. पिछले एक हफ्ते से वहां के छात्र JPSC और JSSC एग्जाम मे कथित तौर पर हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 
नाराज हैं सोनाक्षी
झारखंड में हो रहे इस स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर देशभर की नजर है. अभी बॉलीवुड की तरफ से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इसपर पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने सवाल उठाए हैं कि आखिर देश में ये सब कब रुकेगा. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए, उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो झारखंड में हो रहे प्रोटेस्ट पर बात कर रहा था. 
इसी पर सोनाक्षी ने निराशा जताते हुए लिखा- हमारे देश के छात्रों को इन हालातों से गुजरता हुआ देखकर दिल दुखी होता है, आखिर ये कब रुकेगा? 
नीट प्रोटेस्ट में भी सोनाक्षी ने उठाई थी आवाज
सोनाक्षी सिन्हा पिछले एक महीने में लगातार दूसरी बार स्टूडेंट्स के लिए अपनी आवाज उठाती नजर आई हैं. इससे पहले जंतर-मंतर पर जारी नीट प्रोटेस्ट में उन्होंने छात्रों को सपोर्ट किया था. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल हो या संसद मार्च में छात्रों के साथ हुई मारपीट, एक्ट्रेस ने हर मुद्दे पर अपनी बात सामने रखी थी. 
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)
जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था, तब भी वो स्टूडेंट्स की जीत से खुश नजर आई थीं. उनका लगातार सपोर्ट मिलता देखकर जेन जी भी बड़े खुश हुए थे. अब झारखंड के एग्जाम में हुई कथित तौर पर धांधली में भी सोनाक्षी ने अपनी आवाज उठाई है. देखना है कि क्या उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी या नहीं. 
झारखंड में बच्चों की क्या मांग?
झारखंड के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लाखों बच्चे इस समय सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट पर उतर आए हैं. उनकी सरकार से कई सारी मांग है. सबसे पहली मांग है कि पिछले 7 सालों की सभी विवादित परीक्षाओं की केंद्रीय एजेंसियों से जांच होनी चाहिए. अगली मांग उन लोगों के खिलाफ एक्शन की है, जो सिर्फ पेपर बेचते ही नहीं बल्कि उसे खरीदते भी हैं. आखिरी मांग OMR शीट में 5वां ऑप्शन और पारदर्शी परीक्षा मैकेनिज्म लागू किए जाने की है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News