Written By Varsha Sikri
रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दिल्ली पहुंचे. (Photo: ANI)
रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दिल्ली पहुंचे, जहां उनका पूरी गर्मजोशी से स्वागत हुआ. वो पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए हैं. मार्च 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद बालेन शाह की ये पहला भारत दौरा है. दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका जोरदार स्वागत किया. अब पीएम शाह कल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे.
#WATCH नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए हैं। pic.twitter.com/6Xd1vpeF0g
भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ पीएम बालेन शाह की बैठकों में ऊर्जा और आर्थिक सहयोग, सीमा-पार कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर खासतौर पर चर्चा होने की उम्मीद है. मार्च में पदभार संभालने के बाद से ये शाह की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा है. इससे पहले सितंबर में वो संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे. बालेन शाह ‘नेपाल-भारत बिजनेस फोरम’ को भी संबोधित करेंगे और भारतीय व्यापार जगत के नेताओं से बातचीत करेंगे.
ये भी पढ़ें: PM मोदी को क्या तोहफा देंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह? इस बार गिफ्ट में नहीं होगा पशुपतिनाथ मंदिर का रेप्लिका
बालेन शाह नेपाल एयरलाइंस की एक नियमित कमर्शियल उड़ान से दिल्ली पहुंचे. वो 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें उनके मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल शामिल हैं. प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अलग व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है. अपनी यात्रा के दौरान बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे. विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने यात्रा से पहले बताया था कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी नेपाल के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301