केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष की तरफ से देश में सत्ता परिवर्तन करने को लेकर दिए बयानों की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस बात की सोच भी रखना कि यहां पर इस तरीके से रिजीम चेंज किया जा सकता है, ये हमारे देश की मुख्य विपक्षी पार्टी की ऐसी सोच, पूरे तरीके से देश में अराजकता का माहौल बनाने की सोच है.
उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ‘जो लोग पूरी तरह से लोकतंत्र खत्म होने की दुहाई देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, क्या ये लोकतंत्र को खत्म करना नहीं है? इनकी इसी सोच की वजह से ही देश की जनता इनसे और दूर होगी. जनता इन्हें इस तरीके से नकार देगी कि 2029 तो छोड़िए, 2034 के चुनाव में भी ये लोग आसपास नहीं आएंगे.’
जहां-जहां रिजीम चेंज हुआ, विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप से हुआ- चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘इतिहास गवाह रहा है कि जहां-जहां रिजीम चेंज हुआ है, वो सत्ता परिवर्तन दूसरे तरीकों से हुआ है, दूसरी ताकतों के हस्तक्षेप से हुआ है, विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप से हुआ है. भारत में जब भी ऐसा हुआ है, तो वह चुनावी प्रक्रिया का इस्तेमाल करके किया गया है. ऐसे में ‘रिजीम चेंज’ – जैसे शब्द का इस्तेमाल करना, आखिर क्या चाहते हैं ये लोग?’
VIDEO | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan criticises CJP’s remarks on regime change in India, says, “In a democratic country like India, even entertaining the thought that it is possible to change the regime in this manner is anarchic. When some of the country’s biggest opposition parties entertain such thoughts, it is a sign of anarchy. Those trying to exploit the situation for their own benefit by claiming that democracy is being destroyed are themselves undermining democracy.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
नेहा बोरा को लेकर चिराग का कांग्रेस पर हमला
उन्होंने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है. चिराग पासवान ने कहा, ‘कांग्रेस ने जिस लड़की की तस्वीर अपने पोस्टर पर लगा रखी है, जिसे वे अपना पोस्टर-गर्ल कहकर उसकी बातों का ये प्रचार कर रहे हैं, वो बांग्लादेश की दुहाई दे रही है. क्या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं? क्या ऐसी परिस्थितियां लाना चाहते हैं हमारे देश में कि बांग्लादेश जैसे आगजनी का माहौल हो जाए? नेपाल जैसे आगजनी का माहौल हो जाए? या सारे यूरोपीय देशों को ही देख लें, फ्रांस से लेकर इटली के मिलान तक उन देशों के क्या हाल हो रखा है. क्या इस तरीके से भारत की सारी धरोहर को जला देना चाहते हैं? अराजकता लाना चाहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘यह दर्शाता है कि कांग्रेस इतनी हताश और निराश हो गई है. इनको पता है कि जनता इनका साथ नहीं देती और इसीलिए ये चुनाव लड़कर यह चुनाव जीत नहीं सकते हैं. इसलिए रिजीम चेंज का अलाप लिया जा रहा है और इनके नेता-प्रवक्ता उसे कवर अप कर रहे हैं. वो बता रहे हैं कि रिजीम चेंज की सोच है. ऐसे नहीं होता है.’
विपक्ष किसी संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करती- चिराग
चिराग ने कहा, ‘ऐसे में जो लोग भारत से लोकतंत्र को खत्म करने की सोच रखेंगे, आप किसी संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करते, चुनावी प्रक्रिया का आप सम्मान नहीं करते, ऊपर से रिजीम चेंज जैसी बातें करके जिस तरीके से देश में कांग्रेस अराजकता फैलाना चाह रही है. यकीन मानिए, इनकी इसी सोच की वजह से ही देश की जनता इनसे और दूर होगी. जनता इन्हें इस तरीके से नकार देगी कि 2029 तो छोड़िए, 2034 के चुनाव में भी ये लोग आसपास नहीं आएंगे.’
यह भी पढ़ेंः ‘भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश’, किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें- Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/ | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.