नोएडा अथॉरिटी की जमीन पर बनाई बिल्डिंग, एक्शन लेने पर सील को तोड़ा। ताजा खबर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Noida News: नोएडा अथॉरिटी की जमीनों पर दबंगों का कब्जा जगजाहिर है। इस बार दबंगों ने अथॉरिटी की लगाई सील को तोड़ दिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वर्क सर्किल 8 के अवर अभियंता एसके वर्मा ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की है। पुलिस ने एक नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वर्क सर्किल 8 के अवर अभियंता एसके वर्मा के मुताबिक हाजीपुर गांव के खसरा संख्या 412 पर एटीएस हेमलेट सोसाइटी निवासी सुनील त्यागी द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। संबंधित भूमि नोएडा अथॉरिटी की कब्जा प्राप्त भूमि है। अतिक्रमण को रोकने के लिए अथॉरिटी की ओर से थाने पर आरोपी के शिकायत की। पुलिस ने इसके बाद केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि उस दौरान भी आरोपियों ने अथॉरिटी के कर्मचारियों को दबंगई दिखाई दी थी।
एसके वर्मा के मुताबिक संबंधित जमीन पर बनी अवैध बिल्डिंग को अथॉरिटी द्वारा 21 मई को सील कर दिया गया ताकि अतिक्रमण करने वाले आगे कुछ न कर सकें। आरोप है कि 28 मई को पांच से छह लोगों ने अथॉरिटी की सील को जबरदस्ती तोड़कर बिल्डिंग में जबरन घुस गए।
आरोप है कि आरोपियों ने अतिक्रमण की कार्रवाई को बढ़ावा दिया। जिन्हें सलारपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी बुलाकर हैंडओवर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को सुबूत वाली फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई है। अथॉरिटी की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News