नोएडा के एक कंपनी में साथ काम करने वाले दो युवकों ने कंप्रेशर पाइप लगाकर एक कर्मचारी के पेट में हवा भर दी। घायल युवक की बुधवार रात अस्पताल में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में आंत की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यीडा क्षेत्र के सेक्टर-29 की सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काशीपुर उत्तराखंड के रहने वाले तीन युवक जीशान, दिलशाद और समीर सफाई कर्मचारी थे। तीनों एक ही गांव के थे और आपस में दोस्त थे। मंगलवार को समीर कंपनी में झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान दिलशाद और जीशान ने उसके साथ मजाक कर गुदा द्वार के पास प्रेशर पाइप से हवा भर दी। पेट में हवा भरने से समीर के गुप्तांग से खून बह होने लगा।
हालत बिगड़ने पर घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी आंत फटने की जानकारी दी। गंभीर अवस्था में घायल को सर्जरी के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को समीर के पेट की सर्जरी की गई। इसके बाद लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई और देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वारदात के आरोपी दिलशाद और जीशान के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
दादरी के बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में गुरुवार को खुले नाले में गिरकर युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक दोपहर में सूचना मिली कि छपरौला के पास एक युवक नाले में गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान 30 साल के रजत के रूप में हुई। वह अपनी मां के साथ छपरौला में रहता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक शराब के नशे में नाले में गिरा था।
बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड पर हुई एक अन्य घटना में बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके बेटे ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दिल्ली प्रताप नगर के रहने वाले तेज सिंह 14 जून को बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव हुसैना अलीगढ़ जा रहे थे। जब वह बादलपुर क्षेत्र में पहुंचे तो जीटी रोड पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play