लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इस बार देश की विविध लोक संस्कृति और परम्पराओं की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। समारोह में नौ राज्यों के कलाकार अपनी पारंपरिक कला, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारत की विविधता में एकता का संदेश देंगे। इसके लिए जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कलाकारों के दल शामिल किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सभी अलग-अलग राज्यों से आए दलों ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में पूर्वाभ्यास किया।प्रस्तावित दलों में जम्मू-कश्मीर से 16, महाराष्ट्र से 22, गुजरात से 21, अरुणाचल प्रदेश से 16 और त्रिपुरा से 18 कलाकार शामिल हैं।
बिहार के 13, मध्य प्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 19 कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कलाकार समारोह में हिस्सा लेंगे। इनमें अयोध्या, वाराणसी, महोबा, मथुरा और प्रयागराज के कलाकारों के साथ दिल्ली से जुड़े दल को भी शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश के दलों में अयोध्या की रमा प्रजापति, वाराणसी की सुनीधी पाठक, महोबा के जितेंद्र चौरसिया, मथुरा के राजेश शर्मा व नीता रावत, प्रयागराज की दिव्या श्रीवास्तव और दिल्ली की नील कुमारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के रूपक दल कथक दल की 28 सदस्यीय टीम भी प्रस्तुति देगी। सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की लोक परम्पराओं, वेशभूषा, संगीत और नृत्य की विविधता एक ही मंच पर नजर आएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play