इस्लामाबाद: भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया है. भारत में जब ज्यादातर लोग रात में गहरी नींद में सो रहे थे, तब पीओके में मौजूद पाकिस्तानी आतंकियों की नींद हराम हो गई. भारतीय सेना ने 6-7 मई की मध्य रात्रि को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. ये ठिकाने वो थे, जहां से भारत पर हमले की साजिश रची जा रही थी. पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार के बाद भारत ने चेतावनी दी थी कि गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा. भारतीय सेना ने इसके बाद कहा कि ‘न्याय हो गया है, जय हिंद.’
खबर अपडेट की जा रही है.