गौलापुल से नदी में कूदने वाले किशोर का शव बरामद: कूदने का लाइव वीडियो आया सामने, घर ने निकला था ड्राइंग का … – Dainik Bhaskar

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम को गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने बरामद कर लिया है। हादसे के बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच, किशोर का पुल से
ड्राइंग का सामान लेने के बहाने घर से निकला था प्रियांशु
जानकारी के मुताबिक, मोती नगर का रहने वाला प्रियांशु बिष्ट (16 वर्ष) रविवार शाम करीब 5 बजे अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान लेने जा रहा है। परिजनों ने बताया कि घर में किसी भी तरह की कोई अनबन, कहासुनी या तनाव नहीं था। लेकिन प्रियांशु सीधे गोला पुल पहुंचा और वहां से अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
रात को रोकना पड़ा था सर्च ऑपरेशन
घटना के वक्त पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए नदी में उतरकर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रविवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, पर अंधेरा ज्यादा होने के कारण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर पूरी तैयारी और ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ गोला नदी के गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुछ ही देर में प्रियांशु के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News