—विज्ञापन—
Hollywood Movies Shot in India: हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें भारतीय धरती पर शूट किया गया है. यहां के रंग और संस्कृति पूरी दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगी. आज हम उन्हीं 5 फिल्मों की बता करेंगे, जिन्हें भारत की गलियों में बनाया गया.
ऐसी कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री हैं, जो भारत में शूट की जाती हैं. यहां जैसे रंग, विवधता और संस्कृति कहीं और नहीं मिलेगी. हॉलीवुड ने भी देसी टच लाने के लिए भारत को चुना.
ऐसी कई फिल्में हैं, जो भारत की गलियों में शूट हुई हैं, और आज पूरी दुनिया उन्हें देखना पसंद करती है. आज हम उन्हीं 5 फिल्मों की बात करेंगे, जो भारत के मोहल्लों में बनी है.
रिचर्ड एटनबरो की इस ऑस्कर विजेता फिल्म की शूटिंग भारत के कई हिस्सों में हुई थी. दिल्ली की गलियों से लेकर साबरमती आश्रम और पटना के कई इलाकों को फिल्म में दिखाया गया है. महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने भारत की ऐतिहासिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई.
साल 2007 में रिलीज हुई वेस एंडरसन की यह फिल्म पूरी तरह से राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से जोधपुर और उदयपुर की गलियों में हुई है. नीले शहर की तंग गलियाँ और रंग-बिरंगे बाजार इस फिल्म की जान हैं.
डैनी बॉयल की इस फिल्म ने मुंबई के धारावी और जुहू की गलियों को जिस तरह दिखाया, उसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था. यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई, जिसमें मुंबई के रेलवे स्टेशनों और झुग्गियों की जो असलियत दिखाई गई, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी. आज भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जाता है.
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जयपुर और उदयपुर में हुई थी. फिल्म के किरदारों को जयपुर के व्यस्त बाजारों, ऑटो रिक्शा और यहाँ की भीड़भाड़ वाली गलियों के बीच तालमेल बिठाते हुए दिखाया गया है, जो भारत के जीवंत माहौल को बखूबी दर्शाता है. इसमें राजस्थान की असली झलक मिलेगी.
ई.एम. फोस्टर के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को बेंगलुरु और रामनगर (कर्नाटक) के आस-पास के इलाकों में शूट किया गया था. 1984 में रिलीज हुई इस मूवी में कई पहाड़ी इलाके और गुफाएं दिखाई गई, जो कि भारतीय परिदृश्य की गहराई को दर्शाती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in