Prime Video पर दूसरे नंबर पर छाई 10 एपिसोड्स की ये सीरीज, जिसे देखकर मिलेगा रियलिटी चेक! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Prime Video Trending Thriller Series: प्राइम वीडियो पर कुछ सीरीज ऐसी हैं जो हाल ही में रिलीज हुई हैं और ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिसके 10 एपिसोड्स हैं और ये प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ है. इस सीरीज का हाल ही में नया सीजन रिलीज हुआ है. वहीं ये आते ही दूसरे नंबर पर प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में सपने और रियलिटी के बारे में देखने को मिलेगा.
अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह की इस सीरीज के पहले सीजन ने फैंस का दिल जीत लिया था. पहले सीजन में 5 एपिसोड्स थे और इसके दूसरे सीजन में भी 5 एपिसोड्स हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है.
1 मई को इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इस सीरीज के कुछ सीन्स ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस इस सीरीज पर और प्यार लुटा रहे हैं.
10 एपिसोड्स की इस सीरीज की कहानी प्रशांत और जिम्मी के इर्द-गिर्द घूमती है. जो साथ में एक बिजनेस शुरू करते हैं. इस दौरान दोनों को कई रियलिटी चेक मिलते हैं जो उनकी लाइफ में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आते हैं.
इस सीरीज ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी. वहीं अब जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में आगे बढ़ती जा रही है. ये सीरीज दूसरे नंबर पर छा गई है और इसने ‘फ्रॉम’ सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है.
‘सपने वर्सेस एवरीवन’ से अभी विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ एक पायदान आगे है. ‘मटका किंग’ प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जबकि ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ ने अपनी जगह दूसरे नंबर पर बना ली है.
सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. ‘सपने वर्सेस एवरीपन’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा लीड रोल में हैं. इन दोनों के साथ-साथ सीरीज में विजयंत कोहली भी लीड रोल में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News