न्यू बलेनो या ग्लैंजा खरीद रहे, तो जान लो माइलेज की डिटेल; इनके CNG में ऑटोमैटिक ऑप्शन भी मिलेगा – Hindustan

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है। इसे मारुति सुजुकी बलेनो के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात ये है कि अब एक जैसे मॉडल पर होने के बाद भी इनके डिजाइन में खासा अंतर देखने को मिलता है। खासकर, फ्रंट लुक दोनों कारों के अलग हैं। हालांकि, इनमें इंजन एक समान ही दिए गए हैं। दरअसल, बलेनो और ग्लैंजा में अब 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर वाला Z12E पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83hp का पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि, CNG पर ये 70hp का पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों कारों का एक जैसा माइलेज
बलेनो और ग्लैंजा में इंजन एक जैसा है तब इनका माइलेज भी एक जैसा ही है। दरअसल, ये दोनों कार पेट्रोल इंजन के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 23.80kpl और ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन पर 24.77kpl का माइलेज देती है। जबकि, CNG की बात करें मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए इसका माइलेज 33.61km/kg और ऑटोमैटिक (AMT) के लिए माइलेज 34.47km/kg हो जाता है। ये पहला मौका है जब CNG इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहा है।

₹ 6.99 – 10.98 लाख
₹ 5.99 – 9.99 लाख
₹ 10 लाख से शुरू
₹ 9.79 – 14.21 लाख
₹ 85 – 95 लाख
₹ 31.99 – 36.69 लाख

CNG में पहली बार AMT ऑप्शन
इसमें एक बड़ा बदलाव यह है कि अब CNG वैरिएंट में भी AMT का ऑप्शन मिलता है। टोयोटा अपने AMT को ‘इंटेलिजेंट गियर शिफ्ट’ (IGS) के रूप में पेश करती है। CNG वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने से ग्राहकों के पास अब CNG कार से ज्यादा माइलेज निकालना और भी आसान हो गया है। इस बात को इस तरह भी समझा जा सकता है कि बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होते ही ये सितंबर में देश की नंबर-1 कार बन गई। ऐसे में उम्मीद है कि ग्लैंजा फेसलिफ्ट की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

दोनों कारों के सेफ्टी फीचर्स
टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के सभी वैरिएंट में मिलने वाले स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड अलर्ट, इमोबिलाइजर, 6 एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और रिमाइंडर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS) शामिल हैं। दूसी तरफ, मारुति बलेनो फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे स्टैंडर्ड तौर सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News