सोने-चांदी की कीमतों में आज 15 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपए गिरकर 1,45,564 रुपए आ गया है।
इससे पहले 14 अक्टूबर को यह 1,46,064 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 6,724 रुपए घटकर 2.07 लाख रुपए पर आ गई है, जो बुधवार को 2.14 लाख रुपए पर थी।
5 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 3,866 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 14,011 गिर गई है। 9 अक्तूबर को सोने की कीमत 1.49 लाख रुपए और चांदी 2.21 लाख रुपए पर थी।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़
भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है।
अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.