—विज्ञापन—
अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज आपको 1 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे हाल ही ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज में न तो कोई बड़ा स्टार है और ना ही इस सीरीज को रिलीज करने से पहले बड़ा प्रमोशन किया गया था. हालांकि, यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो एक पॉलिटिक्स, रिवेंज और क्राइम ड्रामा है. इस सीरीज का पहले तीन सीजन को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया था. सीरीज का चौथा सीजन 1 मई को स्ट्रीम किया गया है, जो ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा है.
इस सीरीज का टाइटल अनदेखी सीजन 4 है. अगर आपको क्राइम-थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए ही बनाई है. इस सीरीज में आपको मिर्जापुर जैसा क्राइम, रिवेंज और पॉलिटिक्स देखने को मिलने वाला है.
आपको बता दें कि सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. हालांकि, अनदेखी के सीजन 4 को इस सीरीज का फाइनल सीजन भी कहा जा रहा है.
‘अनदेखी सीजन 4’ (Undekhi Season 4) एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें दिब्येंदु भट्टाचार्य, ऐन जोया, हर्ष छाया और अंकुर राठी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. बता दें कि इस सीरीज में कोई बड़ा स्टार नहीं है. लेकिन फिर भी यह सीरीज लोगों को अपना दीवाना बना रही है.
अगर आपने अभी तक अनदेखी सीजन 4 को नहीं देखा, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एक पावरफुल अटवाल फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज में आपको 5 साल आगे की कहानी देखने को मिलती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in